Charchit Chehra: पहला बिजनेस हुआ फ्लॉप, लेकिन धीरूभाई अंबानी के एक टास्क ने बदल दी परिमल नाथवानी की किस्मत, जानिए पूरी कहानी

Charchit Chehra: कभी साबुन की एजेंसी शुरू करके असफल हुए परिमल नाथवानी ने हार नहीं मानी. शेयर बाजार में नुकसान झेलने के बाद उनकी जिंदगी तब बदली जब धीरूभाई अंबानी ने उन्हें एक खास जिम्मेदारी सौंपी. जानिए कैसे रिलायंस के संकटमोचक बने परिमल नाथवानी, कैसे शुरू हुआ उनका राजनीतिक सफर और क्यों उन्हें धीरूभाई अंबानी का 'थर्ड सन' कहा जाता है.

ADVERTISEMENT

Parimal Nathwani Biography
Parimal Nathwani
google news

परिमल नाथवानी के राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने के साथ साफ हो गया कि उनकी जीत पक्की है. 2008 में जब उन्होंने ऐसे समय पहली बार राज्यसभा चुनाव लड़ा था जब किसी को बहुमत नहीं था. परिमल नाथवानी के नाम पर कांग्रेस, जेएमएम (JMM) और आरजेडी (RJD) विधायकों ने मन की आवाज पर क्रॉस वोटिंग करके जीत दिलाई थी. 2014 और 2020 में ऐसे किसी खेल की नौबत नहीं पड़ी. 2026 में फिर क्रॉस वोटिंग हुई. बहस चल रही है कि कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की या जेएमएम वालों ने.