Charchit Chehra: कौन हैं रेवती सुले, जिनकी शादी में पहुंचते ही राहुल गांधी ने लूट ली पूरी महफिल? जानिए चर्चा के पीछे की कहानी

Charchit Chehra Revati Sule: शरद पवार की नातिन और सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले इन दिनों अपनी हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर चर्चा में हैं. सारंग लखानी संग हुए इस शाही समारोह में राहुल गांधी की एंट्री ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. जानिए रेवती सुले की शिक्षा, परिवार, करियर और इस ग्रैंड वेडिंग से जुड़ी पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Revati Sule Wedding
रेवती सुले की शादी में राहुल गांधी के पहुंचते ही बदल गया माहौल!
Google CTA

राजनीति के मैदान में दुश्मनी, खींचतान और वार-पलटवार तो बहुत होते हैं लेकिन जब बात देश के सबसे रसूखदार सियासी परिवारों में से एक, पवार परिवार की बेटी की शादी की हो, तो कोई ये कहकर मुंह फुला नहीं सकता कि अगर वो आ रहे हैं तो हम नहीं जाएंगे. राजनीतिक परिवारों की ऐसी शादियों ने बहुत मौकों पर राजनीतिक दुश्मनों को भी एक मंडप के नीचे ला खड़ा किया. जब महाराष्ट्र में इन दिनों टूट-फूट की भयंकर राजनीति चल रही है तब मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में एक भव्य हाईप्रोफाइल शादी हुई.