बरहेट से लड़ेंगे CM हेमंत सोरेन और गांडेय से कल्पना सोरेन, JMM ने जारी की 35 उम्मीदवारों की लिस्ट

Jharkahand Election: JMM चीफ हेमंत सोरेन बरहेट सीट से उम्मीदवार हैं. आपको बता दें कि, साहिबगंज जिले में स्थित इस विधानसभा सीट से CM सोरेन साल 2014 से विधायक हैं. 

ADVERTISEMENT

Hemant Soren, Kalpana Soren
Hemant Soren, Kalpana Soren
Google CTA

Jharkahand Election: झारखंड में अगले महीने विधानसभा के चुनाव होने है. प्रदेश की 81 सीटों पर दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को वोटिंग होनी है. 23 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे. इससे पहले सभी पार्टियां चुनावी कवायद में जुटी हुई है. बीजेपी और कांग्रेस ने पहले ही अपने कई उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा(JMM) ने भी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. JMM ने अपनी पहली लिस्ट में 35 उम्मीदवारों के नाम जारी किए है. बता दें कि, इस लिस्ट में हेमंत सोरेन के साथ-साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का भी नाम है.