तमिलनाडु में बन रहा ऐसा समीकरण कि अब CM विजय को नहीं पड़ेगी कांग्रेस की जरूरत, AIADMK के तीन विधायकों ने पलटा पूरा गेम?

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. मुख्यमंत्री सी.जोसेफ विजय की पार्टी TVK अब अपने दम पर सरकार बनाने की रणनीति में जुटी नजर आ रही है. अब क्या कांग्रेस को जल्द बड़ा झटका लगने वाला है? जानिए TVK, AIADMK, कांग्रेस और तमिलनाडु विधानसभा के बदलते राजनीतिक समीकरण की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Tamil Nadu Politics
Tamil Nadu Politics
google news

तमिलनाडु में सी. जोसेफ विजय अपनी नई गठबंधन वाली सरकार चला रहे है. लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. कहा जा रहा है कि विजय ने गठबंधन में सरकार भले ही बनाई हो, लेकिन उनका इरादा कुछ अलग ही नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि विजय अब राज्य में अपने बल-बूते पर सरकार चलाना चाहते है और अगर यह सही है तो कांग्रेस को तगड़ा झटका लग सकता है.