सबसे बड़े गढ़ यूपी में ही BJP के भीतर घमासान! हार की वजहों पर मंथन या निशाने पर योगी सरकार?
Report on UP BJP's defeat: यह रिपोर्ट उत्तर प्रदेश की 80 सीटों के 40 हजार बीजेपी कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर तैयार की गई है जो 15 पन्नों की है. इस रिपोर्ट में सरकार के प्रति पार्टी कार्यकर्ताओं का असंतोष, अग्निपथ योजना के प्रति गुस्सा, राजपूत समुदाय की नाराजगी आदि बातें शामिल की गई है.
ADVERTISEMENT

Report on UP BJP's defeat: लोकसभा चुनाव 2024 में 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में बीजेपी का प्रदर्शन पिछले चुनावों की अपेक्षा बहुत खराब रहा. पार्टी सिर्फ 33 सीटों पर सिमट गई वहीं विपक्षी INDIA ब्लॉक ने 43 सीटें जीतीं. 2019 के चुनाव में बीजेपी को 62 सीटें मिली थी. बीजेपी का प्रदर्शन तब रहा जब सूबे में राम मंदिर बन गया है, दो बार से CM योगी के नेतृत्व में सरकार है. प्रदेश में मिली इस करारी शिकस्त के बाद पार्टी में आंतरिक कलह की खबरें आ रही है. हार की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली और इसपर तमाम तरह की बातें चल रही है. इसके साथ ही CM योगी की कुर्सी पर खतरा भी बताया जा रह है. लखनऊ से लेकर दिल्ली तक UP बीजेपी और सरकार में चल रहे खींचतान पर मंथन हो रहा है. इसी कड़ी में बीते दिन उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने लोकसभा चुनाव में मिली हार पर एक विस्तृत रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को दी है.