क्या कांग्रेस को राज्यसभा में लगेगा झटका? INDIA की 3 सीटों पर BJP करेगी कब्जा, समझिए
Congress और उसके अलायंस के तीन राज्यसभा सांसद जीत के बाद लोकसभा पहुंचे हैं. ये तीनों सांसद जिस राज्य से हैं वहां पर मौजूदा NDA की सरकार है. ऐसे में इंडिया अलायंस के लिए ये सीटें बचाना मुश्किल है.
ADVERTISEMENT

INDIA Alliance: राज्यसभा के 10 सदस्य लोकसभा पहुंच गए हैं. उन सभी सांसदों के जीत के बाद राज्यसभा में 10 सीटे खाली हो गई हैं. इन सभी में बीजेपी के सात, कांग्रेस के दो और एक राजद सांसद हैं. राज्यसभा सचिवालय ने अब खाली हुई सीटों को लेकर अधिसूचित किया है, जिसमें असम, बिहार और महाराष्ट्र में दो-दो और हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा में एक-एक रिक्तियां शामिल हैं. चुनाव आयोग राज्यसभा में खाली हुई सीटों को लेकर जल्द ही नई तारीखों का ऐलान कर सकता है.