असम पहुंचे PM मोदी, कांग्रेस ने उनके लिए बुक किया मणिपुर का हवाई टिकट, कहा- 'वहां भी जाइए'
असम दौरे पर आए पीएम मोदी को कांग्रेस ने मणिपुर के मुद्दे पर घेरा है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गुवाहाटी से इम्फाल का हवाई टिकट बुक कर सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने कहा कि मणिपुर 2023 से जल रहा है, पीएम वहां जाकर लोगों को शांति का भरोसा दिलाएं.
ADVERTISEMENT

PM Modi Assam Visit
PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे के बीच कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा को लेकर उन पर सीधा हमला बोला है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के नाम एक हवाई टिकट शेयर किया है. उन्होंने कहा कि चूंकि प्रधानमंत्री असम में हैं, इसलिए वहां से मणिपुर महज एक घंटे की दूरी पर है. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि वे वहां जाकर लोगों का दर्द बांटें.