कांग्रेस ने मोदी सरकार के बजट की इन घोषणाओं को बताया 'कॉपी पेस्ट', समझिए पूरा मामला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी बजट पेश होने के बाद सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इस बजट को कांग्रेस के मैनिफेस्टो का 'कॉपी पेस्ट' बताया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट आज पेश किया. बीजेपी इस बजट को ऐतिहासिक बताते हुए तारीफ कर रही है तो वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस इसे 'कॉपी पेस्ट' वाला बजट बता रही है. कांग्रेस का कहना है कि सरकार ने उनकी पार्टी के मैनिफेस्टों में से कई वादे चुराए हैं. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी बजट पेश होने के बाद सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इस बजट को कांग्रेस के मैनिफेस्टो का 'कॉपी पेस्ट' बताया है. आइए जानते हैं कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐसी किस स्कीम की घोषणा की है जिसे कांग्रेस अपने मैनिफेस्टो की कॉपी बता रही है.