सचिन पायलट को मिली पंजाब की कमान, चुनाव से पहले कांग्रेस ने बदले 6 राज्यों के प्रभारी

कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी महासचिव बनाया है. भूपेश बघेल को असम भेजा गया है. छह राज्यों के प्रभारी बदले गए हैं. पंजाब में गुटबाजी के बीच पायलट के सामने पार्टी को एकजुट करने की चुनौती होगी. गुजरात में रणदीप सुरजेवाला को नई जिम्मेदारी मिली है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों से पहले अपने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है. पार्टी ने छह राज्यों के प्रभारी महासचिव बदल दिए हैं. राजस्थान के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट को अब पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, पंजाब का प्रभार संभाल रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम भेजा गया है. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं. नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं.