कर्नाटक में कांग्रेस की हुई बल्ले-बल्ले, तो झारखंड-एमपी में डूबी नैया; आखिर कहां हुई चूक?

कर्नाटक में कांग्रेस को उम्मीद से ज्यादा वोट मिले और सभी उम्मीदवार जीत गए, जबकि झारखंड और मध्य प्रदेश में पार्टी को झटके लगे. झारखंड में गठबंधन प्रबंधन और क्रॉस वोटिंग चर्चा का विषय रही, वहीं मध्य प्रदेश में नामांकन खारिज होने से कांग्रेस की रणनीति और संगठन पर सवाल उठे.

ADVERTISEMENT

Congress Political News
Congress Political News
Google CTA

देश की सियासत में इन दिनों शह और मात का खेल दिलचस्प हो चला है. एक तरफ संसद के आगामी सत्र में परिसीमन बिल जैसे बड़े मुद्दों पर टकराव के आसार हैं, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों की ओर से बीजेपी पर जोड़-तोड़ की राजनीति के आरोप लग रहे हैं. लेकिन इस सियासी हलचल के बीच देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस खुद अपने आंतरिक मैनेजमेंट को लेकर सवालों के घेरे में खड़ी हो गई है. शुक्रवार शाम को आए राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस की रणनीति की कमियों और खूबियों दोनों को एक साथ उजागर कर दिया है.