कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी को उतारकर स्मृति इरानी को दिया झटका, जानिए कैसे

रायबरेली से सोनिया गांधी, अमेठी से राहुल गांधी का न लड़ना बीजेपी के लिए झटके जैसा है. ऐसा हो जाएगा, शायद इसकी उम्मीद नहीं थी. स्मृति इरानी तो पहले से कह रही थीं. राहुल के नामांकन वाले दिन पीएम मोदी ने भी हुंकार भरी कि रायबरेली से सोनिया गांधी भाग गईं और अमेठी से राहुल गांधी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rahul Gandhi: अमेठी, रायबरेली से नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने पत्ता खोला तो राहुल गांधी अमेठी नहीं, रायबरेली में पाए गए. 2024 का चुनाव जब तक चलेगा, इस पर रिसर्च होती रहेगी कि अगर राहुल गांधी को यूपी से लड़ना ही था तो अमेठी से क्यों नहीं लड़े. अमेठी से न राहुल गांधी लड़ने आए, न परिवार से कोई आया. संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सीट रही अमेठी से गांधी परिवार आउट हो गया. कांग्रेस के ग्रासरूट वर्कर और परिवार के वफादार किशोरी लाल शर्मा स्मृति इरानी से लड़ेंगे.