इंदौर की सीट से आखिरी दिन नामांकन वापिस लेकर कांग्रेस की कराई किरकिरी, कौन हैं अक्षय बम?

माना ये जा रहा है कि, इस पूरे खेल के पीछे बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूरी स्क्रिप्ट तैयार की थी जिन्होंने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Inodre Loksabha Seat: गुजरात के सूरत की तरह मध्य प्रदेश के इंदौर में भी कांग्रेस को झटका लग गया है. इंदौर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने आज जब नामांकन वापसी का अंतिम दिन है अपना नामांकन वापस ले लिया है. वैसे अक्षय बम यही तक नहीं रुके नामांकन वापसी के तुरंत बार उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया. माना ये जा रहा है कि, इस पूरे खेल के पीछे बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूरी स्क्रिप्ट तैयार की थी जिन्होंने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई. बता दें कि इंदौर लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए 25 अप्रैल तक नामांकन भरे गए थे. नाम वापसी के लिए 29 अप्रैल यानी आज का दिन आखिरी दिन है. इससे पहले कांग्रेस को कुछ आभास हो पाता तब तक कैलाश विजयवर्गीय ने इस 'ऑपरेशन' को अंजाम दे दिया. इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 13 मई को होगा और मतगणना 4 जून को होगी.