कार्ति चिदंबरम ने राहुल गांधी और PM मोदी को लेकर ऐसा क्या कहा कि कांग्रेस ने ही भेज दिया नोटिस

Karti Chidambaram news: तमिलनाडु के शिवगंगा से कांग्रेस के सांसद कार्ति पी चिदंबरम अपनी ही पार्टी में घिरते नजर आ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

कार्ति चिदंबरम ने राहुल गांधी और PM मोदी को लेकर ऐसा क्या कहा कि कांग्रेस ने ही भेज दिया नोटिस
कार्ति चिदंबरम ने राहुल गांधी और PM मोदी को लेकर ऐसा क्या कहा कि कांग्रेस ने ही भेज दिया नोटिस
Google CTA

Karti Chidambaram news: तमिलनाडु के शिवगंगा से कांग्रेस के सांसद कार्ति पी चिदंबरम अपनी ही पार्टी में घिरते नजर आ रहे हैं. तमिलनाडु कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति ने राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में की गई टिप्पणी पर कार्ति चिदंबरम को नोटिस जारी कर दिया है. वैसे अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि इस नोटिस में क्या लिखा है. नोटिस सीधे कार्ति चिदंबरम को भेजी गई है. यह अनुशासनात्मक कार्रवाई एक क्षेत्रीय चैनल को कार्ति चिदंबर के इंटरव्यू देने के बाद हुई है. इस इंटरव्यू में उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि आने वाले चुनावों में पीएम मोदी का मुकाबला करना कठिन होगा.