सोनिया गांधी अस्पताल से लौटीं, रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए पहुंचीं थीं मेदांता
Sonia Gandhi health update: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मेदांता अस्पताल में माइनर सर्जरी के बाद वह घर वापस लौट आई हैं. जयराम रमेश ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी साझा की है. अब सबकी नजरें केरल में नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के फैसले पर टिकी हैं.
ADVERTISEMENT

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ताजा अपडेट के अनुसार सोनिया गांधी अपनी रूटीन जांच के बाद वापस घर पहुंच गई हैं. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सोनिया गांधी अब ठीक हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट चुकी हैं. शुरुआत में मिली जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी को एक माइनर सर्जरी के लिए मेदांता अस्पताल ले जाया गया था.