कांग्रेस नेता ने किया दावा- कंगना खाती हैं बीफ, बीजेपी ने किया ये पलटवार
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने एक्स पर लिखा था कि कंगना को बीफ पसंद है और वह बीफ खाती हैं.
ADVERTISEMENT

BJP's Lok Sabha candidate Kangana Ranaut once said she liked beef: Congress leader
Kangana Ranaut: बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत राजनीति में हाथ अजमाने जा रही हैं. बीजेपी ने उन्हें हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है. लेकिन उनकी सियासी एंट्री को लेकर वो विपक्ष के निशाने पर भी आ गई हैं. कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने बीते दिनों कंगना पर विवादित बयान दिया था जिसके बाद काफी बवाल हुआ था. इसी बीच कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने कंगना के बीफ खाने की बात का दावा किया है.