महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई खास रणनीति, इन मुद्दों पर पार्टी खेलेगी दांव 

महाराष्ट्र कांग्रेस ग्रामीण संकट, किसानों के मुद्दे, कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर आक्रामक तरीके से सवाल उठाएगी और इन्हीं मुद्दों को लेकर वह जनता के सामने भी जाएगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसको लेकर तमाम राजनीतिक दलों की बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है. राज्य में आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और रमेश चेनिथला ने भी मुंबई में एक बैठक की,जिसमें तमाम मुद्दों पर फैसला लिया गया है.