Mission 2026: केरल की जीत से कांग्रेस गदगद, अब दक्षिण फतह के लिए राहुल-खड़गे ने बनाया मास्टरप्लान

Shesh Bharat: केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में यूडीएफ की जीत से कांग्रेस उत्साहित है. पार्टी ने ‘मिशन 2026’ की शुरुआत कर दी है. केरल, पुडुचेरी, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में चुनावी तैयारियां तेज हैं. 2026 के चुनाव 2029 की राजनीति तय करेंगे.

ADVERTISEMENT

Shesh Bharat
Shesh Bharat
google news

Kerala Election: साल जाते-जाते दिसंबर 2025 में केरल में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट यानि UDF का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला. इन चुनाव में UDF ने सत्तारूढ़ LDF को तगड़ी पटखनी दी. इसके बाद से वहां कांग्रेस का जोश हाई है. इसी साल केरल समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. साथ ही आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में निकाय चुनाव भी होने हैं. इन सबके लिए कांग्रेस ने पहले से ही कमर कसनी शुरू कर दी है.