BJP के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी की उम्मीदवारों की सूची, देखें लिस्ट और डिटेल

Congress Rajya Sabha Candidates List 2026: राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने अपने आधिकारिक उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा, मीनाक्षी नटराजन, नीरज डांगी और प्रवीण चक्रवर्ती समेत कई नेताओं को टिकट मिला है. जानिए राज्यवार लिस्ट और चुनाव का कार्यक्रम.

ADVERTISEMENT

NewsTak
फाइल फोटो.
Google CTA

Rajya Sabha Election 2026: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने साल 2026 में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक और उपचुनावों के लिए अपने आधिकारिक उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने खुद इस लिस्ट को मंजूरी दी है, जिसमें कई दिग्गज नेताओं और सांगठनिक चेहरों पर भरोसा जताया गया है.