क्या राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पार्ट-2 के रूट पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने दे दिया बड़ा हिंट?
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पहला पार्ट कांग्रेस के लिए सियासी रूप से जबर्दस्त माहौल बनाने वाला साबित हुआ.
ADVERTISEMENT

क्या राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पार्ट-2 के रूट पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने दे दिया बड़ हिंट?
Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पहला पार्ट कांग्रेस के लिए सियासी रूप से जबर्दस्त माहौल बनाने वाला साबित हुआ. इसके बाद से ही लगातार भारत जोड़ो यात्रा पार्ट 2 के लिए कयासबाजियों का दौर चल रहा है. इसके रूट और इसकी टाइमिंग को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते रहे हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थानीय लीडरशिप ने यूपी जोड़ो यात्रा शुरू कर रखी है. इसी कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की गुरुवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे लेकर एक बड़ा इशारा कर दिया है.