कांग्रेस का बदल गया पता, अब 24 अकबर रोड नहीं ये है नया एड्रेस, कहां बैठेंगे राहुल गांधी?

Congress shifts HQ: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का पता बदल गया है. सोनिया गांधी ने नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' का उद्घाटन किया. पिछले करीब पांच दशक से पार्टी का मुख्यालय ‘24 अकबर रोड' था... कांग्रेस के नए दफ्तर की तस्वीरें बाहर आ गई हैं. बिल्डिंग में राहुल गांधी कहां बैठेंगे, खरगे का चैंबर कहां होगा.

ADVERTISEMENT

कांग्रेस का पता बदल गया है, कांग्रेस मुख्यालय की नई बिल्डिंग का उद्घाटन हो गया है.
कांग्रेस का पता बदल गया है, कांग्रेस मुख्यालय की नई बिल्डिंग का उद्घाटन हो गया है.
google news

Congress shifts New HQ Building: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुख्यालय का पता बदल गया है. कांग्रेस दफ्तर अब नए भवन में शिफ्ट हो गया है. अब तक कांग्रेस कार्यालय 24 अकबर रोड पर संचालित होता था. 47 साल तक इसी बिल्डिंग में कांग्रेस दफ्तर चला, यहीं से पार्टी के सारे काम होते थे. लेकिन अब इसे 9A कोटला रोड पर बनी नई बिल्डिंग 'इंदिरा गांधी भवन' में शिफ्ट कर दिया गया है. इस इमारत के निर्माण में 9 साल लगे हैं. अब से कांग्रेस के संगठनात्मक कार्य यहीं से संचालित किए जाएंगे.