Shesh Bharat: रजिस्ट्रेशन और फंडिंग के फेर में फंसा RSS? प्रियांक खड़गे के एक दांव से दिल्ली तक खलबली

Shesh Bharat: दक्षिण भारत से शुरू हुई कांग्रेस और RSS की वैचारिक जंग अब दिल्ली तक पहुँच गई है. कर्नाटक में मंत्री प्रियांक खड़गे ने RSS की फंडिंग और रजिस्ट्रेशन पर सवाल उठाए, तो केरल में संघ के कार्यक्रम में कुलपतियों (VCs) के शामिल होने पर बवाल खड़ा हो गया है.

ADVERTISEMENT

Priyank Kharge
Priyank Kharge
google news

Shesh Bharat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर देश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उबाल आ गया है. कर्नाटक में कांग्रेस के प्रभावशाली नेता और आईटी मंत्री रहे सिद्धारमैया के सीएम रहते भी आरएसएस को लेकर कड़ा स्टैंड लिए थे. डीके शिवकुमार के सीएम बनने के बाद गृह मंत्री बनने पर और प्रभावशाली हो गए. नई सरकार में प्रियांक खड़गे ने नए सिरे से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की फंडिंग, रजिस्ट्रेशन को लेकर ऐसी जंग छेड़ी कि आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत को जवाब देने सामने आना ही पड़ा.