कांग्रेस रेड्डी को बनाएगी सीएम! कितनी जनता रेड्डी के साथ?
संभावना जताई जा रही है कि सरकार में आने के बाद कांग्रेस उन्हें तेलंगाना का मुख्यमंत्री बना सकती है. रेवंथ को राहुल का करीबी भी माना जाता है.
ADVERTISEMENT

तेलंगाना में कांग्रेस सरकार आने पर पार्टी रेवंथ रेड्डी को मुख्यमंत्री बना सकती है.
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023ः तेलंगाना में इस बार बिल्कुल अलग चुनावी माहौल है. पिछले चुनावों के मुकाबले इस बार तेलंगाना में कांग्रेस को लेकर चर्चा तेज है. तमाम सर्वे भी कांग्रेस के ग्राफ को सबसे ऊपर दिखा रहे हैं. कांग्रेस के साथ-साथ पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष रेवंथ रेड्डी भी चर्चा में हैं. उनके आने से कांग्रेस में नई जान आई है. रेवंथ कोडंगल सीट से मैदान हैं. इसी सीट को लेकर लोकपोल का एक प्रोजक्शन सामने आया है, जिसमें रेवंथ रेड्डी कमाल करते हुए नजर आ रहे हैं.