केरल में निपाह वायरस से एक युवक की मौत, क्या है इसके लक्षण और कितना खतरनाक है ये?
Nipah Virus: निपाह वायरस को कम संक्रामक लेकिन ज्यादा घातक माना जाता है. इस वायरस से संक्रमित तो कम लोग हो सकते हैं, लेकिन मृत्यु दर ज्यादा होती है. केरल में जब एक बार निपाह वायरस फैला था तो इसकी मृत्यु दर 45 से 70 फीसदी तक थी.
ADVERTISEMENT

Nipah Virus: केरल में एक बार फिर से निपाह वायरस की इंट्री हो गई है. संक्रमण की वजह से बीते रविवार को एक शख्स की मौत हो गई. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने 24 साल के एक मरीज की मौत की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि, मलप्पुरम के एक निजी अस्पताल में निपाह वायरस से संक्रमित युवक की मौत हो गई. युवक की मौत के बाद मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.