दिल्ली: अवैध ऑक्सीजन की रिफिलिंग के शिकार हुए 7 नवजात बच्चे? विवेक विहार में अग्निकांड को लेकर बड़ा खुलासा

दिल्ली के विवेक विहार में स्थित एक बेबी केयर अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से आग लग गई. आग लगने से सात नवजात बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 5 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. 12 बच्चों का सही सलामत रेस्क्यू कर लिया गया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Vivek Vihar, Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. दिल्ली के विवेक विहार में स्थित एक बेबी केयर अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से आग लग गई. आग लगने से सात नवजात बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 5 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. 12 बच्चों का सही सलामत रेस्क्यू कर लिया गया. हादसा रात करीब 11.30 बजे हुआ. आग लगने से पूरा अस्पताल जलकर खाक हो गया. आग इतनी भयंकर थी कि अस्पताल के आसपास की बिल्डिंग भी आग की चपेट में आ गई. हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है.