Land For Job Scam : लालू यादव, तेजस्वी और तेज प्रताप के खिलाफ दिल्ली की कोर्ट ने जारी किया समन
'लैंड फॉर जॉब' घोटाला उस वक्त का है जब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे. आरोप है कि लालू यादव जब वर्ष 2004 से 2009 तक रेल मंत्री थे उस दौरान रेलवे में लोगों को नौकरी देने के बदले उनसे जमीनें ली गई थीं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
मामले में ED ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है.
इसमें कोर्ट ने लालू यादव और उनके दोनों बेटों समेत 8 लोगों को समन भेजा है.
पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके दोनों बेटों समेत 8 लोगों के खिलाफ दिल्ली की एक कोर्ट ने समन जारी किया है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी (लैंड फॉर जॉब) मामले में लालू यादव (Lalu Prasad Yadav), बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejaswi yadav) और तेज प्रताप यादव (Tej pratap yadav) को बतौर आरोपी कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है. कोर्ट ने ED (Enforcement Directorate) की चर्जशीट पर संज्ञान लेते हुए ये समन जारी किया है. ममाले में तेजस्वी यादव को पहली बार तलब किया गया है.