अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस की है खूब चर्चा, जानिए उनकी पूरी कहानी 

Democratic candidate Kamala Harris: साल 2019 में कमला हैरिस डेमोक्रेट्स की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी कर रही थी. हैरिस करीब साल भर तक प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट के लिए कैंपेन करती रहीं. फिर डेमोक्रेटिक पार्टी ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में जो बिडेन को अपना उम्मीदवार बनाया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Democratic candidate Kamala Harris: अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति के चुनाव होने है. डेमोक्रेटिक पार्टी से कमला हैरिस तो वहीं रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप उम्मीदवार है. इन्हीं दोनों के बीच कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है. वैसे बता दें कि, कमला हैरिस फिलहाल अमेरिका की उप-राष्ट्रपति है. बीते दिन दोनों नेताओं के बीच पहला प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई जिसमें तीखी नोकझोंक देखने को मिली. राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस अगर चुनाव जीतती हैं तो वह अमेरिका की पहली राष्ट्रपति और पहली भारतीय अमेरिकी राष्ट्रपति बन सकती है. आइए आपको बताते हैं कमला हैरिस की कहानी.