इस्तीफे के बाद पहली बार आया धर्मेंद्र प्रधान का रिएक्शन, बोले- 'आई एम ए स्ट्रीट फाइटर, नॉट एन एसी रूम ऐक्टिविस्ट'

Dharmendra Pradhan First Reaction: केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान का पहला बयान सामने आया है. संसद परिसर में कांग्रेस नेता जयराम रमेश की टिप्पणी पर उन्होंने कहा, 'आई एम ए स्ट्रीट फाइटर, नॉट एन एसी रूम ऐक्टिविस्ट.' जानिए इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने ऐसा क्यों कहा, बीजेपी का उनके प्रति क्या रुख है और आगे उन्हें कौन-सी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.

ADVERTISEMENT

Dharmendra Pradhan Latest News
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे के बाद दिया पहला रिएक्शन
Google CTA

शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद आज यानी सोमवार को धर्मेंद्र प्रधान का पहला रिएक्शन सामने आया है. धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश की एक बात पर रिएक्शन देते हुए साफ कहा है कि, आई एम ए स्ट्रीट फाइटर, नॉट एन एसी रूम ऐक्टिविस्ट. उनके इस बयान के बाद एक बार फिर साफ हो गया है कि बीजेपी उनके साथ खड़ी है और इसकी झलक आज संसद के मकरद्वार पर देखने को मिली. दरअसल, जैसे ही धर्मेंद्र प्रधान आज संसद पहुंचे तो NDA सांसदों ने उन्हें पाग पहनाया और काफी गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए संसद की ओर ले गए. आइए विस्तार से जानते हैं आखिर जयराम रमेश के किस बात पर धर्मेंद्र प्रधान ने दिया जवाब और अब आगे क्या-कुछ हो सकता है.