Shesh Bharat: NICE प्लान से डी.के. शिवकुमार के 4 करोड़ कैसे बने 1400 करोड़? कुमारस्वामी के आरोपों से बड़ा हंगामा

Shesh Bharat: एच.डी. कुमारस्वामी ने आरोप लगाया है कि डी.के. शिवकुमार ने मंत्री रहते हुए NICE प्रोजेक्ट के नक्शों में फेरबदल कर 1,400 करोड़ रुपये की अकूत संपत्ति बनाई, वहीं, शिवकुमार ने इन आरोपों को राजनीतिक हताशा बताते हुए कहा कि उनकी पूरी दौलत कानूनी है और चुनाव आयोग तथा इनकम टैक्स में घोषित है.

ADVERTISEMENT

डी.के शिवकुमार- HD कुमारस्वामी
डी.के शिवकुमार- HD कुमारस्वामी
Google CTA

Shesh Bharat: क्या कर्नाटक की राजनीति के रॉकस्टार डीके शिवकुमार ने रियल एस्टेट के खेल से अपनी तिजोरी भरी? क्या कनकपुरा के एक किसान का बेटा सिर्फ 20 साल में बिना किसी जादुई चिराग के 1400 करोड़ का मालिक बन गया? जेडीएस नेता और केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के सनसनीखेज आरोप ने देश की राजनीति में पावर ब्लास्ट कर दिया है. आरोप है कि डीके शिवकुमार के पास 4 करोड़ से 1400 करोड़ का सफर मेहनत का नहीं, बल्कि NICE रोड प्रोजेक्ट के महा-घपले का नतीजा है. कुमारस्वामी के आरोपों से डीके शिवकुमार की भारी-भरकम और हमेशा सबकी आंखों में चुभने वाली संपत्ति राजनीति के सेंटर में आई है. डीके शिवकुमार ने कुमारस्वामी के आरोपों को टालने की बजाय सीना ठोंककर जवाब दिया कि हां, मैं अमीर हूं, लेकिन मेरी दौलत नंबर एक की है.