Shesh Bharat: कैबिनेट विस्तार के बाद कर्नाटक कांग्रेस में बवाल! DK शिवकुमार ने क्यों कहा अब ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी, जानिए पूरी कहानी
Karnataka Cabinet Expansion: कर्नाटक कांग्रेस में कैबिनेट विस्तार के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के बदले तेवर, सिद्धारमैया गुट की नाराजगी, महिला प्रतिनिधित्व पर सवाल और बागी विधायकों के विरोध ने नए राजनीतिक समीकरण खड़े कर दिए हैं. जानिए पूरा विवाद और इसके पीछे की असली वजह.
ADVERTISEMENT

D K Shivakumar News: कर्नाटक की राजनीति में इस समय सबसे बड़ी चर्चा मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के बदले हुए तेवरों को लेकर हो रही है. जो डीके कल तक कांग्रेस के सबसे बड़े ट्रबलशूटर माने जाते थे और रूठे हुए विधायकों को मनाने के लिए खुद उनके दरवाजे पर जाते थे, आज वे अचानक बेहद आक्रामक रुख अपना चुके हैं. जून में लंबे संघर्ष के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद, डीके ने 3 अगस्त को अपनी कैबिनेट का पहला बड़ा विस्तार किया, जिसमें 19 नए मंत्रियों को शामिल किया गया. लेकिन इस विस्तार के बाद जैसे ही पार्टी में बगावत के सुर उठे, डीके ने किसी को मनाने के बजाय दोटूक कह दिया कि वे ब्लैकमेलिंग के आगे नहीं झुकेंगे. डीके शिवकुमार खुद का उदाहरण देते हुए कह रहे हैं कि वे भी सालों तक कैबिनेट से बाहर रहे लेकिन सब्र रखा, इसलिए बाकी नेताओं को भी अब 'लोड नहीं लेने का' और चुपचाप काम करने का वक्त है.
