Shesh Bharat: तिहाड़ से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक...संकटों से लड़कर कैसे और मजबूत हुए डीके शिवकुमार
DK Shivakumar Jail Case: डीके शिवकुमार का राजनीतिक जिस्ट:कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार के राजनीतिक संघर्ष में उनका परिवार हमेशा एक मजबूत ढाल रहा है. कानूनी जांच और जेल की मुश्किलों से उबरकर सत्ता के शीर्ष तक पहुंचे शिवकुमार की पत्नी उषा, बेटियों ऐश्वर्या व आभरना और कानून की पढ़ाई कर रहे बेटे आकाश ने हर कदम पर उनका साथ दिया है.
ADVERTISEMENT

dk shivakumar
DK Shivakumar Jail Case: कर्नाटक की राजनीति में डीके शिवकुमार को एक ऐसे नेता के रूप में देखा जाता है जो हर विपरीत परिस्थिति से लड़कर और मजबूत बनकर उभरे हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग की कड़ी कानूनी कार्रवाइयों के बाद भी उनकी राजनीतिक ताकत लगातार बढ़ती गई. उनके इस पूरे सफर में उनकी राजनीतिक कुशलता के साथ-साथ उनके परिवार का समर्पण सबसे बड़ा संबल रहा है.
