डीके शिवकुमार-विजय थलापति की साख की लड़ाई, कावेरी के पानी से जंगलों की गोलियों तक, कैसे बदला दो मुख्यमंत्रियों का राजनीतिक समीकरण?
कावेरी नदी पर प्रस्तावित मेकेदातु बांध विवाद और चामराजनगर के जंगलों में हुए संदिग्ध एनकाउंटर के बाद कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया हैं क्षेत्रीय अस्मिता और राजनीतिक साख की इस लड़ाई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार एक-दूसरे के सामने आ गए हैं.
ADVERTISEMENT

DK Shivakumar Vs Vijay:
दक्षिण भारत की राजनीति में इस वक्त एक ऐसा भूचाल मचा है, जिसने दो राज्यों के पॉवरहाउस नेताओं को आमने-सामने खड़ा कर दिया है. न चाहते हुए भी तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार को रंजिश के रास्ते जाना पड़ रहा है. ये सब तब हुआ है जब कुछ ही समय पहले दोनों नेता मेकेदातु प्रोजेक्ट के विवाद का रास्ता निकालने के लिए मिलने वाले थे. लेकिन दोनों राज्यों में भड़के भारी विरोध के कारण ऐतिहासिक मीटिंग रद्द हो गई. पानी की यह जंग सुप्रीम कोर्ट के कानूनी गलियारों में पहुंची और अब कावेरी के जंगलों में हुए एक कथित एनकाउंटर ने इस आग में पेट्रोल का काम किया है.
