अब DK शिवकुमार उठाएंगे आंध्र में शर्मिला रेड्डी को जिताने का जिम्मा! नए मिशन की इनसाइड स्टोरी

कांग्रेस के पावर सेंटर केसी वेणुगोपाल उन्हें प्रचार करने के लिए अपने क्षेत्र अलाप्पुझा बुलाकर लेकर गए. अब आंध्र प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष वाई एस शर्मिला रेड्डी भी डीके को अपने चुनावी कैंपेन में प्रचार करने के लिए बुला रही हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Loksabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के बाद अगर किसी की सबसे ज्यादा डिमांड है तो वो कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिव कुमार हैं. कर्नाटक में 28 सीटों पर चैलेंजिंग चुनाव के बाद भी डीके को प्रचार के लिए बुलाने की होड़ मची हुई है. कांग्रेस के पावर सेंटर केसी वेणुगोपाल उन्हें प्रचार करने के लिए अपने क्षेत्र अलाप्पुझा बुलाकर लेकर गए. अब आंध्र प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष वाई एस शर्मिला रेड्डी भी डीके को अपने चुनावी कैंपेन में प्रचार करने के लिए बुला रही हैं.