कर्नाटक में तीन और डिप्टी सीएम की मांग का डीके ने उड़ाया मजाक, मंत्रियों और नेताओं को सुना दी खरी-खरी 

अब शिवकुमार के खेमे के नेता भी अपने नेता के समर्थन में खुलकर सामने आने लगे हैं. चन्नागिरी के कांग्रेस विधायक बसवराजू वी शिवगंगा ने बुधवार को पार्टी से डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने का आग्रह किया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Karnataka Politics: कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने आज यानी गुरुवार को एक बड़ी बात कही हैं. उन्होंने प्रदेश सरकार में मंत्रियों और पार्टी के नेताओं को खरी-खरी सुनाया है. बात ये है कि, राज्य सरकार के कुछ मंत्रियों ने प्रदेश में उपमुख्यमंत्री के तीन और पद सृजित करने की मांग की थी. कुछ मंत्री वीरशैव-लिंगायत, SC/ST और अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं को उपमुख्यमंत्री पद दिए जाने की वकालत कर रहे हैं. इन्हीं बातों पर डीके ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि, मीडिया के सामने इस पर चर्चा करने से उन्हें कोई 'समाधान' नहीं मिलेगा. आपको बता दें कि, वर्तमान में वोक्कालिगा समुदाय के सदस्य डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार में उप-मुख्यमंत्री हैं.