पॉलिटिक्स ज्वाइन कर रहीं DK की बेटी ऐश्वर्या? जानिए आखिर ED क्यों पड़ी थी उनके पीछे

ऐश्वर्या डीकेएस राजनीति से दूर एजुकेशन में करियर बनाया लेकिन वो राजनीति में निशाने पर रहीं. आय से ज्यादा संपत्ति केस में डीके शिव कुमार पर आरोप लगे तो जांच के घेर में डीके की पत्नी और बच्चे भी आए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Aishwarya DKS: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिकूमर की बेटी ऐश्वर्या डीकेएस के राजनीति में आने की चर्चा शुरू हो गई है. दरअसल ऐश्वर्या ने पूरी जान लगाकर बैंगलोर रूरल सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अपने चाचा डीके सुरेश के लिए प्रचार किया था. वोट देते समय ऐश्वर्या ने एलान कर दिया कि, उनके अंकल न केवल जीतेंगे बल्कि वो तो जश्न की तैयारी कर रही हैं. कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष, कांग्रेस के क्राइसिस मैनेजर, गांधी परिवार के बेहद भरोसेमंद, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिव कुमार एक साथ कई रोल निभा रहे हैं. 1993 में डीके शिव कुमार की शादी उषा से हुई थी. पति-पत्नी की तीन संतान हैं. दो बेटी ऐश्वर्या और आभारण्य और एक बेटा है आकाश. ऐश्वर्या डीके परिवार की सबसे बड़ी बेटी हैं. डीके का परिवार एजुकेशन ट्रस्ट चलाता है जिसके इंजीयनियरिंग कॉलेज, स्कूल हैं. ऐश्वर्या भी ट्रस्टी भी हैं और ग्लोबल एकेडमी ऑफ टेक्नालॉजी का मैनेजमेंट भी संभालती हैं.