Shesh Bharat: वंदे मातरम से NEET तक...कनिमोझी के भाषण ने पलटा पूरा खेल! BJP-DMK गठबंधन की अटकलों पर लगा विराम
संसद में डीएमके सांसद कनिमोझी ने वंदे मातरम और एंटी-पेपर लीक बिल पर मोदी सरकार का जोरदार विरोध किया. इससे बीजेपी और डीएमके के बीच गठबंधन की अटकलों को बड़ा झटका लगा. वहीं, राहुल गांधी और स्टालिन के रिश्तों तथा परिसीमन और NEET जैसे मुद्दों पर भी डीएमके का रुख स्पष्ट नजर आया.
ADVERTISEMENT

Shesh Bharat
संसद के मॉनसून सत्र में तमिलनाडु की राजनीति का एक ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है, जिसने दिल्ली से लेकर चेन्नई तक की राजनीतिक हलचल बढ़ा दी. डीएमके सांसद और एम.के. स्टालिन की बहन कनिमोझी ने वंदे मातरम और पेपर लीक पर ऐसा भाषण दिया कि बीजेपी के साथ डीएमके के जाने की अटकलें लगभग खत्म होती नजर आने लगीं.
