Second Assasination attempt on Donald Trump: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, एक बार फिर हुआ जानलेवा हमला, मौके से बरामद AK 47

Second Assasination attempt on Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप जब गोल्फ खेल रहे थे उसी समय वहां कई राउंड गोलियां चली, हालांकि इस गोलीबारी में ट्रंप सुरक्षित हैं.

ADVERTISEMENT

FBI investigates alleged assassination attempt on Trump
FBI investigates alleged assassination attempt on Trump
google news

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक बार फिर से जानलेवा हमला किया गया है. यह हमला तब हुआ जब वह फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच के गोल्फ कोर्स में ट्रंप गोल्फ खेल रहे थे. उसी के पास गोलियों की आवाजें सुनाई दी. जानकारी के मुताबिक हमलावरों के निशाने पर ट्रंप थे. हालांकि इस घटना में ट्रंप पूरी तरह से सुरक्षित हैं. फेडरल जांच एजेंसी(FBI)ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के प्रयास के तौर पर इस घटना की जांच कर रही है. यह हमला रविवार को भारतीय समायनुसार रात 11.30 बजे हुआ. बाद में सीक्रेट एजेंट्स को पास की झाड़ियों से एके-47 राइफल, दो बैकपैक और अन्य सामान मिला.