EVM पर संदेह! अब 100 परसेंट VVPAT की काउंटिंग चाहता है विपक्ष, क्या होती है ये?
VVPAT एक प्रिंटर के माध्यम से EVM से अटैच होता है, जो EVM में डाले गए वोट की सही रिकॉर्डिंग को वेरीफाइड करने के लिए एक पेपर स्लिप में रिकॉर्ड करता है.
ADVERTISEMENT

India Alliance, VVPAT
VVPAT: इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) की मंगलवार को चौथी बैठक हुई. बैठक में 2024 के लोकसभा चुनावों से लेकर गठबंधन के नेता तक, सभी बातों पर चर्चा हुई. इन सब के बीच एक दिलचस्प बात ये हुई की अलायंस ने EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और VVPAT(वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया.
