ED ने केजरीवाल को किया अरेस्ट पर सीएम पद से नहीं देंगे इस्तीफा, आतिशी बोलीं- जेल से चलेगी सरकार
दिल्ली सरकार की मंत्री अतिशी ने कहा कि, 'अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे. लालू प्रसाद यादव, हेमंत सोरेन, जय ललिता ने जेल जाने से पहले मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था लेकिन केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे.'
ADVERTISEMENT

ED Arrest Arvind Kejriwal: दिल्ली के कथित शराब घोटाले में सीएम अरविंद केजरीवाल को इंफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है. लगातार 9 समन भेजने के बाद ED की टीम 10वें समन के साथ आज यानी गुरुवार शाम केजरीवाल के घर पहुंची थी. जानकारी के मुताबिक ED के संयुक्त निदेशक कपिल राज भी केजरीवाल के आवास पर पहुंचे थे और PMLA की धारा 50 के तहत केजरीवाल का बयान दर्ज किया गया उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.