'कुत्ते भौंकते रहते हैं, लेकिन बाघ शिकार करता है...' शिवसेना स्थापना दिवस पर एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे गुट पर साधा निशाना!
Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे गुट पर तीखा हमला बोला. 'कुत्ते भौंकते रहते हैं, लेकिन बाघ शिकार करता है' वाले बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. UBT के सांसदों की बगावत, महायुति गठबंधन की मजबूती, बालासाहेब ठाकरे, नरेंद्र मोदी और अमित शाह को लेकर दिए गए शिंदे के बड़े बयान की पूरी जानकारी पढ़ें.
ADVERTISEMENT

एकनाथ शिंदे ने उद्धठ ठाकरे और उनके गुट पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट के बाद महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना(UBT) की टूट की खबरें सामने आई. शिवसेना(UBT) के 9 में से 6 सांसद बागी हो गए हैं और उन्होंने लोकसभा स्पीकर को पत्र सौंप कर अलग ग्रुप के मान्यता की मांग की है. कहा जा रहा है कि जल्द ही ये सारे सांसद शिवसेना भी जॉइन कर सकते हैं. इन्हीं चर्चाओं के बीच अब राज्य में जुबानी जंग भी तेज हो गई है. शिवसेना के स्थापना दिवस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे और उनके गुट पर करारा हमला बोला है. उन्होंने साफ कहा है कि महायुति गठबंधन पूरी तरह मजबूत है और आलोचकों पर तंज कसते हुए कहा कि, 'कुत्ते भौंकते रहते हैं, लेकिन बाघ शिकार करता है.' एकनाथ शिंदे के इस बयान को सीधे तौर पर उद्धव गुट के लिए संदेश माना जा रहा है. विस्तार से जानिए पूरी बात.