चुनाव आयोग में अंदरूनी घमासान! CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर जोशी-संधू की 14 आपत्तियां
चुनाव आयोग को लेकर द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त विवेक जोशी और एस.एस. संधू ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज कराई. SIR, Form-6, वोटर डेटाबेस और नियमों में बदलाव को लेकर दोनों ने सवाल उठाए.
ADVERTISEMENT

gyanesh kumar
देश की राजनीति में इस वक्त का सबसे बड़ा और सबसे सनसनीखेज भूचाल आया हुआ है. एक ऐसा खुलासा, जिसने चुनाव आयोग की नींव को हिला दिया है. अब तक पूरे देश में, विपक्ष से लेकर आम जनता तक यही सबसे बड़ा इम्प्रेशन था कि चुनाव आयोग के सारे फैसलों में तीनों चुनाव आयुक्तों की पूरी रजामंदी और मिलीभगत है. आज, द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट से बंद कमरों के पीछे की जो हकीकत सामने आई है, वो चौंकाने वाली है. खुलासा हुआ है कि चुनाव आयोग के फैसलों में दो चुनाव आयुक्तों विवेक जोशी और एस.एस. संधू की सहमति नहीं थी. वो तो विरोध कर रहे थे, लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की पावर के आगे उनकी नहीं चली.
