राज्यसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी का खुला खाता, रवनीत बिट्टू, उपेंद्र कुशवाहा और मनन मिश्रा निर्विरोध जीते
Rajya Sabha Election: चुनाव आयोग ने इसी महीने राज्यसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी. इसमें नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त थी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 27 अगस्त थी.
ADVERTISEMENT

Rajya Sabha Election: देश में 9 राज्यों की 12 सीटों पर राज्य सभा के लिए उपचुनाव होने है. वैसे वोटिंग से पहले ही बीजेपी के 3 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं. राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू, बिहार से उपेंद्र कुशवाहा और मनन कुमार मिश्रा बिना मतदान के ही राज्यसभा पहुंच गए हैं. इन तीनों उम्मीदवारों को जीत का सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है. आपको बता दें कि, असम, बिहार और महाराष्ट्र की दो-दो सीट, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा की एक-एक सीट पर उपचुनाव होना है. इसमें से तीन सीटों पर पहले ही नतीजे आ चुके है.
