20 साल से ज्यादा IAS रहकर काम किया अब हुए JDU में शामिल, जानिए मनीष वर्मा की कहानी

Manish Verma ने बताया कि उन्होंने पटना के लोयोला हाई स्कूल से पढ़ाई की और साइंस कॉलेज गए. वे IIT दिल्ली से पास आउट हुए और बाद में 2000 में आईएएस के लिए चुने गए. 10-12 साल तक ओडिशा में काम किया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Manish Verma Joins JDU: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और पूर्व आईएएस मनीष वर्मा जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए हैं. पार्टी कार्यालय में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने मनीष वर्मा को पार्टी की सदस्यता पर्ची सौंपी. बिहार जदयू प्रमुख उमेश कुशवाहा ने दर्शकों को बताया कि मनीष वर्मा 2000 बैच के अधिकारी थे और बिहार के मुख्यमंत्री के सलाहकार रहे हैं. उमेश कुशवाहा ने मनीष वर्मा को जदयू में शामिल होने पर बधाई दी.