मशहूर इंग्लिश टीचर नीतू मैम ने राहुल गांधी के लिए कुछ ऐसा कहा जो हो गया वायरल
नीतू मैम से सवाल पूछा गया की वह राहुल गांधी के बारे में क्या सोचती हैं और कांग्रेस नेता अभी कैसा काम कर रहे हैं. नीतू मैम ने कहा, ‘जीनियस बंदा है, मेहनती है, अच्छा जा रहा है, अच्छा जाएगा.
ADVERTISEMENT

Neetu ma'am
Rahul Gandhi News: इस वक्त पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं. इसके तुरंत बाद राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कैंपेन शुरू करने वाले हैं. इस बीच कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी काफी सक्रिय हैं. राहुल गांधी ने अपनी बहुचर्चित भारत जोड़ो यात्रा के दौरान और उसके बाद काफी सुर्खियां बंटोरी हैं. कई सर्वे में वह पीएम मोदी के चैलेंजर के रूप में अपने समकालीन नेताओं से काफी आगे हैं. इस बीच राहुल गांधी को लेकर तमाम बयान वायरल हो रहे हैं. इनमें एक सिविल सेवा की तैयारी कराने वाली दृष्टि आईएएस के संस्थापक विकास दिव्यकीर्ती का बयान है. एक दूसरा बयान भी वायरल हो रहा है. न्यूज Tak के मंच कार्यक्रम में मशहूर अंग्रेजी टीचर नीतू मैम (नीतू सिंह) ने राहुल गांधी को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.