जेल से बाहर आए चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप, बोले- बिहार में कंस की सरकार, किस मामले में फंसे हैं ये?

मनीष ने कहा कि, ‘बिहार में कंस की सरकार है. मेरे खिलाफ साजिश की गई थी जिसकी वजह से मैं नौ महीने जेल में रहा. कंस की वजह से भगवान कृष्ण ने भी जेल में जन्म लेना पड़ा था. मेरे खिलाफ साजिश नेताओं ने की थी.

ADVERTISEMENT

Manish Kashyap
Manish Kashyap
Google CTA

Manish Kashyap: नौ महीने के बाद बिहार के फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप जमानत पर जेल से बाहर निकले. वो पटना के बेऊर जेल में थे जहां से शनिवार को उनकी रिहाई हुई. जेल से निकलते ही मनीष के समर्थकों ने फूल माला के साथ स्वागत किया है. मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की पिटाई का फर्जी वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप है. इसी मामले में उनपर तमिलनाडु और बिहार में कई मामले दर्ज हैं. पिछले दिनों उन्हें मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने उन्हें जमानत दी थी. अब पटना हाई कोर्ट ने भी उन्हें जमानत दे दी है.