चुनाव आयोग से आया 2 फेज की वोटिंग का फाइनल डेटा, UP की 16 सीटों पर किस खेल का मिल रहा इशारा?
संजय कुमार कहते है कि, जब चुनाव में मतदान कम हो रहा है तो इससे विपक्ष को कोई खास नुकसान होता नजर नहीं आ रहा है. बल्कि कांग्रेस के INDIA अलायंस को फायदा ही हो सकता है.
ADVERTISEMENT

UP Lok Sabha Election: देश में लोकसभा का चुनाव चल रहा है. सात चरणों में होने वाले इस चुनाव के दो चरण के लिए वोटिंग हो चुकी है. इन दोनों चरण में 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश की 16 सीटों पर भी वोटिंग हो चुकी है. बाकी बची 64 सीटों पर मतदान होना अभी बाकी है. दो फेज के चुनाव समाप्त होने के बाद चुनाव आयोग ने इन दोनों चरण में हुए वोटिंग का सीट वाइज पूरा डेटा जारी किया है. इस डेटा में यूपी की 16 सीटों का आंकड़ा 2019 में हुए पिछले चुनाव के आंकड़ों से एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. पिछले चुनाव की अपेक्षा इन सीटों पर वोटिंग में करीब 3 से 11 फीसदी तक का डिक्लाइन होता नजर आ रहा है. जैसे मथुरा में 11 फीसदी और मुजफ्फरनगर में 9 फीसदी से ज्यादा का डिक्लाइन हो रहा है. आइए समझते हैं पहले और दूसरे फेज में यूपी की 16 सीटों पर हुए वोटिंग के क्या है संकेत?