राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ फेक न्यूज फैलाने के आरोप में बांग्लादेशी पत्रकार सहित अदिति घोष पर हुई FIR
Fake News on Rahul Gandhi: सलाहुद्दीन शोएब के पोस्ट में दावा किया गया था कि सोनिया गांधी भारत में शादी करने के बावजूद ईसाई धर्म का पालन करती हैं और वो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का एजेंट है.
ADVERTISEMENT

Fake News on Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सोनिया गांधी से जुड़ी फर्जी खबर शेयर करने के लिए कर्नाटक में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है. बेंगलुरू के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में बांग्लादेशी पत्रकार सलाहुद्दीन शोएब चौधरी और 'द जयपुर डायलॉग्स' से जुड़ीं अदिति घोष के कथित तौर पर फर्जी जानकारी फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (KPCC) की कानूनी इकाई के कोऑर्डिनेटर जी श्रीनिवास की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज हुआ है. आपको बता दें कि, सलाहुद्दीन शोएब बांग्लादेशी अखबार Blitz के संपादक हैं. आइए आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला.