पूर्व नौसेना चीफ बोले- सेना की क्षमता को प्रभावित करेगी अग्निवीर स्कीम, एक्सपर्ट्स क्या सोच रहे?

Agniveer Scheme: करमबीर सिंह ने लिखा, अग्निपथ को चलाने वाली एकमात्र प्रेरणा सरकार के पेंशन बिल को कम करना है. यह तथ्य कि यह योजना युद्ध की देश की क्षमता को कम कर देगी, राष्ट्रीय सुरक्षा को समझने वाले सभी लोग इस बात को जानते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Agniveer Scheme: देश में अग्निवीर स्कीम को लेकर चल रहे विवाद से आप सभी रूबरू ही होंगे. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सेना में भर्ती की इस योजना को रद्द करने की बात तक कही हैं. इस स्कीम को आधार बनाकर वो लगातार सरकार को टारगेट करते नजर आए है. इन सब के बीच अब इस विवाद में नौसेना के पूर्व प्रमुख की इंट्री हो गई है. भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने पिछले दिनों सेना में नई भर्ती योजना अग्निवीर को लेकर एक बड़ी बात कही हैं. उन्होंने कहा, यह योजना सेना की युद्ध प्रभावशीलता को कम कर देगी और इस योजना को चलाने वाली एकमात्र प्रेरणा पेंशन बिल को कम करना था. करमबीर सिंह ने ये बात सेवानिवृत्त नौसेना प्रमुख अरुण प्रकाश के एक ट्वीट का जवाब देते हुए कही.