शिवाजी मूर्ति मामले को लेकर घिरी BJP को नितिन गडकरी ने बताया कैसे गिरने से बच जाती प्रतिमा!

शिवाजी प्रतिमा गिरने पर गडकरी का बड़ा बयान: "स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल होता तो मूर्ति नहीं गिरती"

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Shivaji Statue Row: मोदी सरकार में सबसे हिट और सफल माने जाने वाले मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं. उनके कार्यकाल की सफलता का रेट इतना ऊंचा है कि पिछले 10 सालों में उन्होंने तीसरी बार सड़क परिवहन और हाईवे मंत्रालय का कार्यभार संभाला हुआ है. गडकरी को अच्छी सड़कों का जाल बिछाने, सरकारी खर्चों में कटौती और टिकाऊ निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए खूब सराहा जाता है. यहां तक कि विपक्ष भी गडकरी पर सवाल नहीं उठाता, फिर भी पार्टी और सरकार में उन्हें अक्सर किनारे पर समझा जाता है.