Shesh Bharat: मोदी-शाह के 'मन की बात' समझने में कहां चूक गए जॉर्ज कुरियन? क्यों अचानक छीन लिया मंत्री पद!

Shesh Bharat: केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है. ईसाई आउटरीच फेल होने और राज्यसभा टिकट न मिलने से उनकी छुट्टी हुई. वहीं, समान स्थिति के बावजूद पंजाब के रवनीत बिट्टू मंत्री पद पर बने हुए हैं, जिससे नया सियासी सस्पेंस पैदा हो गया है.

ADVERTISEMENT

George Kuriyan
George Kuriyan
google news

Shesh Bharat: क्या मोदी सरकार में अब काम के नहीं रहे जॉर्ज कुरियन? क्या केरल में बीजेपी की चुनावी नाकामी का ठीकरा देश के इकलौते ईसाई मंत्री पर फोड़ दिया गया है? दिल्ली के गलियारों से लेकर तिरुवनंतपुरम तक इस वक्त सबसे बड़ी राजनीतिक हलचल है. केंद्रीय अल्पसंख्यक और मत्स्य पालन राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे स्वीकार भी कर लिया है. 21 जून को उनका राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हुआ, लेकिन बीजेपी ने उन्हें दोबारा राज्यसभा के जरिए संसद भेजना मंजूर नहीं किया. उनका मंत्री बने रहना असंभव हो चुका था. हालांकि वह चाहते या पार्टी-सरकार चाहती तो और 6 महीने तक मंत्री बनाए रख सकती थी, लेकिन मोदी सरकार में अकेले ईसाई मंत्री जॉर्ज कुरियन की छुट्टी हो गई.