मोदीजी बनाकर जनता से दूर मत कीजिए मुझे… PM मोदी ने अपने सहयोगियों से क्यों कहा ऐसा?
पीएम मोदी ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्यों में हमारी पार्टी की सरकार रिपीट होने का रिकॉर्ड 58 फीसदी का है जबकि कांग्रेस का केवल 18 फीसदी का ही है.
ADVERTISEMENT

BJP Parliamentary Committee Meeting
BJP Parliamentary Committee Meeting: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव हाल ही में सम्पन्न हुए हैं. भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने पांच राज्यों में से तीन में जीत हासिल की. चुनाव के बाद गुरुवार को बीजेपी की पार्लियामेंट कमेटी की मीटिंग हुई. मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के इस जीत को सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा बताया. उन्होंने कहा कि ये किसी की निजी जीत नहीं, बल्कि सामूहिक जीत यानी टीम वर्क की है. पीएम ने सभी के काम की सराहना की. वहीं पीएम ने यह भी कहा कि मुझे ‘मोदी जी’ बनाकर जनता से दूर मत कीजिए ‘मैं मोदी हूं’.